आईआईटी बीएचयू के भौतिकी विभाग ने जिले के स्कूलों के 50 से ज्यादा बच्चों को प्रकाश के महत्व और इसके विज्ञान की जानकारी दी।
वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के भौतिकी विभाग ने जिले के स्कूलों के 50 से ज्यादा बच्चों को प्रकाश के महत्व और इसके विज्ञान की जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस पर विभाग के 'स्पाई' और 'ऑप्टिका' चैप्टर की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बंगाली टोला इंटर कॉलेज और डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल के 25-25 छात्र और यूपी कॉलेज से एमएससी भौतिकी के 15 छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ चैप्टर समन्वयक प्रो. राकेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस के बारे में बताया। साथ ही विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और सतत विकास में प्रकाश आधारित प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर भी चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पाई और ऑप्टिका जैसी अंतरराष्ट्रीय पेशेवर संस्थाओं द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों और लाभों से भी अवगत कराया। साथ ही वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.