वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू की स्थापना काल के विभागों में एक धातुकर्म अभियांत्रिकी विभाग में शुक्रवार को मेटलर्जी डे-2026 का आयोजन किया गया। विभाग के प्रो. एनपी गांधी मेमोरियल हॉल में समारोह के मुख्य अतिथि बेंको ग्रुप चेन्नई के निदेशक पी. रामचंद्रन रहे। अध्यक्षता आईआईटी के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने की। विभागाध्यक्ष प्रो. एनसी शांति श्रीनिवास ने विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मेटसॉक के प्रोफेसर इंचार्ज जीएस महोबिया ने मेटलर्जी सोसायटी की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों द्वारा आयोजित तकनीकी कार्यक्रमों एवं विभिन्न पहल की जानकारी दी। सालभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को टीआर अमरनाथ मेरिट प्राइज, गांधी जुबली मेडल, प्रो. एन प्रसाद मेमोरियल प्राइज सहित स्नातक, इंटीग्रेटे...