वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में शनिवार को बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान गवाह विवेचक सहजानंद श्रीवास्तव से आरोपी कुणाल पांडेय व सक्षम पटेल के अधिवक्ता अजय सिंह ने जिरह की। शेष जिरह अब 15 अप्रैल को होगी। अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता मौजूद रहे। आरोपी आनंद चौहान की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, कुंदन सिंह, संजीव चौबे आदि भी मौजूद रहे। दो नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में आरोपी कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल का नाम प्रकाश में आया था।

हिंदी हिन्दुस्ता...