आईआईटी बाम्बे के तत्वावधान में वीवीआईटी में स्टार्ट-अप पिच प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्या विहार आवासीय विद्यालय के ई-सेल द्वारा ई-सेल आईआईटी बॉम्बे के तत्वावधान में आयोजित एनईसी जूनियर 2026 के अंतर्गत स्टार्ट-अप पिच प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 की दो श्रेणियों से चयनित कुल दस टीमों ने अपने-अपने स्टार्ट-अप विचारों को निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्यालय के सचिव राजेश मिश्रा, प्राचार्य निखिल रंजन, रीता मिश्रा, विवेक राय, वासिक मुस्तफा एवं श्रेष्ठ मल्लिक शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान कक्षा 6 से 8 वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं उद्यमशील सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस वर्ग में मेडिटैग टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में अर्णव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.