कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर में आयोजित ओरिएंटेशन में सम्मिलित होने आए अभिभावकों के साथ आए नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के चेहरों पर गर्व, सुकून और खुशी की झलक दिखी। देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए छात्र और उनके अभिभावक इस पल को महसूस कर उत्साहित के साथ भावुक नजर आए।संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि आईआईटी तक पहुंचना अंत नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। छात्रों को मेहनत, अनुशासन और नवाचार के साथ अपने सपनों को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों को न केवल अकादमिक संरचना, क्रेडिट सिस्टम और परीक्षा से अवगत कराया गया बल्कि उन्हें यह भी बताया गया कि यहां हर छात्र अपने सपनों को नई दिशा दे सकता है। यह भी पढ़ें- एपी सेन में नवप्रवेशित छात्राओं को मिला सफलता का मंत्र डीन ...