कानपुर, फरवरी 14 -- कल्याणपुर। आईआईटी परिसर में एक महिला कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आईआईटी प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आईआईटी परिसर में रहने वाली अंजू कुमारी केमिस्ट्री विभाग में कार्यरत थीं। शनिवार को उनके सुसाइड करने की सूचना पर आईआईटी परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल कर रही है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। परिजनों को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.