आईआईटी पटना की टीम कर रही पुल का फिटनेस टेस्ट
भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड विक्रमशिला सेतु का सेफ्टी ऑडिट करा रहा है। सेफ्टी ऑडिट का जिम्मा आईआईटी पटना को दिया गया है। आईआईटी की टीम पुल का फिटनेस टेस्ट कर रही है। इंजीनियरों की टीम ड्रोन कैमरे से पुल की अंदरुनी भाग की जांच कर रही है। टीम ने कई तस्वीर भी लिए हैं। सोमवार को पुल पर जांच कर रहे अभियंताओं ने बताया कि यह काम सारे सेतु का किया जाएगा। हमलोग तीन-चार पिलरों को माइल स्टोन मानते हुए ड्रोन की मदद से सारे गैप और डिजाइन का सूक्ष्म तरीके से अध्ययन कर रहे हैं। यह अध्ययन पूरे सेतु के दोनों ओर से किया जाएगा। सेतु के फर्श का हाल तो दिख जाता है लेकिन अंदरुनी तस्वीर सामने नहीं आ पाती है। इसलिए सेतु के ऑडिट में सारी चीजें सामने आ जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.