धनबाद, जून 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी आईएसएम और बीसीसीएल की पहल पर विभिन्न सरकारी हाईस्कूलों के छात्र-छात्राओं की विज्ञान की पढ़ाई आसान व रोचक हो गई है। बच्चे उत्साह के साथ विज्ञान विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- नेतरहाट आवासीय विद्यालय में टिंकरिंग एवं स्टेम लैब का उद्घाटन, नवाचार और तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावाविशेष सत्र का आयोजन भगीरथ ब्रह्मचारी हाई स्कूल, गर्ल्स हाईस्कूल रेलवे कॉलोनी भागा व हाईस्कूल भूली नगर में शुक्रवार को विशेष सत्र हुआ। छात्रों को इंटरैक्टिव और छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विज्ञान और गणित के विभिन्न विषयों को समझाया गया। कक्षाओं का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान तक सीमित न रहकर छात्रों में विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक तर्क क्षमता, रचनात्मकता और जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। बत...