कानपुर, मई 20 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल को गणित और कंप्यूटर विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मानों में से एक 'फेलो ऑफ द रॉयल सोसाइटी (एफआरएस)' के लिए चुना गया है। इस उपलब्धि से एक बार फिर आईआईटी का मान देश नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर बढ़ गया है। रॉयल सोसाइटी का फेलो (एफआरएस) सम्मान उन विशिष्ट वैज्ञानिक, इंजीनियर और तकनीकी विशेषज्ञों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने प्राकृतिक विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। यह सम्मान प्राप्त करना वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट शोध और नवाचार का प्रतीक माना जाता है। प्रो. मणींद्र अग्रवाल का नाम अब उन चुनिंदा वैश्विक वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपने कार्यों से विज्ञान और तक...