धनबाद, जून 12 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के सीनेट ने बीटेक के दो नए कोर्स समेत अन्य प्रस्ताव को पारित करते हुए बोर्ड (बीओजी) को भेजने की अनुशंसा कर दी है। अब बोर्ड की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी। आईआईटी धनबाद में सीनेट की बैठक हुई। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीटेक जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग व जिओ फिजिकल टेक्नोलॉजी की पढ़ाई शुरू होगी। यह भी पढ़ें- आईआईटी धनबाद बीटेक के दो नए कोर्स शुरू होंगे, सीनेट ने दी मंजूरीनए कोर्स की सीटें दोनों कोर्स में 21-21 सीटें होंगी। वर्ष 2025 में भी 1210 सीटें थीं। महत्वपूर्ण यह है कि वर्ष 2026 में भी बीटेक समेत 18 कोर्स में 1210 सीटें ही रहेंगी। बताते चलें कि नए सत्र से पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक अप्लाइड जियोलॉजी व अप्लाइड जियोफिजिक्स की पढ़ाई बंद हो जाएगी। एमटेक के नए कोर्स में माइनिंग ऑफ क्रिटिकल मिनरल, ...