आईआईटी धनबाद व ऊर्जा मोबिलिटी के बीच एमओयू
धनबाद, अक्टूबर 2 -- धनबाद। आईआईटी धनबाद के मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग ने ऊर्जा मोबिलिटी के साथ एमओयू किया है। एमओयू के तहत तहत ज्वाइंट रिसर्च, फैकल्टी-इंडस्ट्री इंटरैक्शन, इंडस्ट्री की वास्तविक समस्याओं की पहचान और उनके लिए रिसर्च आधारित समाधान विकसित करने पर काम किया जाएगा। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एनर्जी सिस्टम, क्लीनटेक और सस्टेनेबल रिसोर्स मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर भी जोर रहेगा। एमओयू पर पंकज चोपड़ा फाउंडर एंड डायरेक्टर ऊर्जा मोबिलिटी, अनघ ओझा को-फाउंडर एंड डायरेक्टर तथा आईआईटी धनबाद के प्रो. पार्थसारथी दास डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट), प्रो. शिखा सिंह और प्रो. एजाज अहमद ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, प्रो. आलोक दास समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.