आईआईटी धनबाद में 29 हजार रैंक तक को मिली सीट
धनबाद, जुलाई 17 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के वर्ष 2026 का ओपनिंग रैंक पीछे चला गया है। पहले राउंड में संस्थान का चयन करनेवाले बेस्ट रैंकर रहे 1655 रैंक के छात्र ने अंतिम राउंड में दूसरे आईआईटी में अपनी सीट अपग्रेड कर ली है। इस कारण अब संस्थान का ओपनिंग रैंक खिसकर 2309 चला गया है। उक्त छात्र को कंप्यूटर साइंस ब्रांच में सीट मिली है। बीटेक समेत अन्य कोर्स में खाली सीटों पर नामांकन के लिए जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) ने अंतिम राउंड (पांचवां राउंड) की सीट आवंटन लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी है। बताते चलें कि आईआईटी धनबाद समेत देश के 23 आईआईटी में जेईई एडवांस के टॉपर छात्र-छात्राओं की नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। आईआईटी धनबाद में 1210 सीटें हैं। वर्ष 2025 में संस्थान का ओपनिंग रैंक 2143, वर्ष 2022 में 1389, 2023 में 1853 रैंक, 2024 में 216...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.