आईआईटी धनबाद में 147 प्रतिभागियों को मिला कौशल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र
धनबाद, जून 26 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गुरुवार को स्किल सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 4.0 के तहत संचालित असिस्टेंट माइन सर्वेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। 147 के बीच प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इनमें तीन माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 85 प्रशिक्षु तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में योगदान देने वाले 62 प्रशिक्षक शामिल रहे। मुख्य अतिथि उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत संचालित यह कार्यक्रम युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल उपलब्ध कराने की दिशा में आईआईटी धनबाद की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्थान उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रमों को आगे भी बढ़ाता रहेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.