आईआईटी धनबाद में स्टूडेंट जिमखाना चुनाव आज
धनबाद, मार्च 28 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में छात्रों की संस्था स्टूडेंट जिमखाना (एसजी) का चुनाव शनिवार को होगा। शुक्रवार की शाम को प्रचार खत्म हो गया। अब शनिवार की सुबह कैंपस के न्यू लेक्चरर हॉल कॉम्पलेक्स में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। 31 सीनेटर के लिए 55 उम्मीदवार शामिल हैं। एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है। 5231 छात्र-छात्राएं वोटर हैं। वोटिंग के लिए छात्र-छात्राओं को छह ग्रुप में बांटा गया है। न्यू लेक्चरर हॉल कॉम्पलेक्स में 11 वोटिंग रूम बनाए गए हैं। छात्रों को पहले वेटिंग रूम में रुकना है। वहां से धीरे-धीरे वोटिंग रूम में भेजा जाएगा। छह वोटिंग रूम बनाए गए हैं। बताते चलें कि 31 सीनेटर पद में से चार पद लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। 14 लड़कियां चुनावी मैदान में हैं। चुनाव के बाद शनिवार को ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सीनेटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.