धनबाद, जुलाई 25 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) में आयोजित 10वें नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम (एनएफएलपी) का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मृणालिनी पांडेय और सह समन्वयक प्रो. कृष्णेंदु शॉ ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि आज के समय में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रभावी नेतृत्व, टीमवर्क और बेहतर संवाद कौशल की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के संचालन में आसिफ खान, कुमार सुब्रत, ओमप्रकाश प्रसाद, शोधार्थी अर्पणा दिव्यांश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...