धनबाद, जुलाई 28 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में सत्र 2026-30 में पहली बार शुरू हुए बीएससी बीएड कोर्स का क्रेज छात्र-छात्राओं के बीच दिखा। इंटीग्रेटेड बीएससी बीएड कोर्स में निर्धारित 50 सीटों की तुलना में 40 छात्र-छात्राओं ने कैंपस में फिजिकली रिपोर्ट कर दी है। चार छात्रों ने रिपोर्टिंग के लिए समय मांगा है। आईआईटी धनबाद प्रबंधन बीएससी बीएड कोर्स के शुरुआती रूझान देखकर गदगद है। बीएससी कोर्स के नवनामांकित छात्र-छात्राओं की कक्षाएं न्यू लेक्चरर हॉल कॉम्प्लेक्स में सोमवार से शुरू हो गई है। बताते चलें कि 12वीं पास छात्र-छात्राओं का चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में नामांकन एनसीईटी (राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा) प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर हुआ। लड़कियों को रोजालीन गर्ल्स हॉस्टल व लड़कों को एक्वामरीन ब्वॉय हॉस्टल में सीट आवंटित किया गया है। ...