धनबाद, मार्च 8 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में जूनियर असिस्टेंट की वैकेंसी बढ़कर 24 हो गई है। इनमें अनारक्षित के लिए 14, एससी के लिए 4, एसटी के लिए 1, ओबीसी एनसीएल के लिए 5 पद शामिल हैं। पे लेवल तीन हैं। आईआईटी धनबाद प्रबंधन ने सितंबर 2025 में जूनियर असिस्टेंट की 19 पदों की वैकेंसी जारी की थी। अब मार्च 2026 में रिवाइज वैकेंसी 24 हो गई है। आवेदकों की सूची पहले ही जारी कर दी गई है। 2023 आवेदकों का आवेदन सही पाया गया है। वहीं 665 आवेदन किसी न किसी कारण से रद्द कर दिए गए हैं। संबंधित आवेदकों का आवेदन रद्द करने का कारण संस्थान की ओर से जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.