धनबाद, मार्च 10 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में सोमवार को मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एमएमटीटीपी) के तहत नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम के नौवें संस्करण का उद्घाटन हुआ। पांच दिवसीय मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर आईआईटी धनबाद की ओर से विभिन्न कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े शिक्षक स्वाभाविक रूप से नेतृत्व की भूमिका निभाते हैं। समाज तथा शिक्षा जगत को दिशा देते हैं। उन्होंने विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों की विविध पृष्ठभूमि को सीखने और संवाद के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना व निर्णय-निर्माण की क्षमता को सुदृढ़ करना है। सहयोगात्मक शैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.