धनबाद, मार्च 26 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद ने अर्थ साइंस की पढ़ाई में अपना दबदबा कायम रखा है। प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2026 में मिनरल एंड माइनिंग इंजीनियरिंग में भारत में नंबर वन संस्थान बना है। आईआईटी धनबाद को माइनिंग में विश्व में 21वां स्थान मिला है। वहीं पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में भारत में चौथा व विश्व में 151 से 175वें रैंक बैंड के बीच शामिल किया गया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भारत में 12वां स्थान व विश्व में 501 से 575 रैंक बैंड के बीच स्थान मिला है। यह पहला मौका है, जब धनबाद को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में विश्व भर में पहचान मिली है। यही नहीं आईआईटी आईएसएम धनबाद को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग दक्षिण एशिया 2026 में 110वां स्थान मिला है। यह क्षेत्रीय स्तर पर इसकी बढ़ती पहचान को दर्शाता है।आईआईटी आईएसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.