आईआईटी धनबाद परिसर में पौधरोपण
धनबाद, जून 26 -- धनबाद। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईआईटी धनबाद के सेफायर हॉस्टल परिसर में गुरुवार को पौधरोपण हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। छात्रों, शिक्षकों, कर्मियों समेत अन्य ने पौधे लगाए और परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रो. संजय मंडल, प्रो. सुरेश यातुजुला, प्रो. सुरेश पांडियन, प्रो. सायंतन घोष, हॉर्टिकल्चर ऑफिसर डॉ धीरज कुमार, अनूप के. कश्यप, रवि कुमार समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नशे मुक्त झारखंड निर्माण की ली गई प्रतिज्ञा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.