धनबाद, अप्रैल 25 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंचों पर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए वैश्विक सहभागिता को और मजबूत किया है। संस्थान के सहायक रजिस्ट्रार अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं एलुमनाई अफेयर्स मृत्युंजय शर्मा ने यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टो, पुर्तगाल में आयोजित इरास्मस प्लस एडमिनिस्ट्रेटिव इंटरवीक में मोबाइल 24 प्रोजेक्ट के तहत भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां उच्च शिक्षा प्रशासन से जुड़े बेस्ट प्रैक्टिसेज, संस्थागत सहयोग और क्रॉस-कल्चरल एक्सचेंज जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। यह मंच वैश्विक स्तर पर अनुभव साझा करने और सहयोग बढ़ाने का अवसर बना। यह उपलब्धि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के वैश्विक साझेदारियों को विस्तार देने, नॉलेज एक्सचेंज को बढ़ावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.