धनबाद, अगस्त 20 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के शोधकर्ताओं को ऐसे टेम्परेचर-इंडिपेंडेंट ऑप्टिकल टिल्ट सेंसर के लिए भारतीय पेटेंट मिला है, जो किसी संरचना या उपकरण के झुकाव को दो दिशाओं में सटीक तरीके से माप सकता है। यह तकनीक ब्रिज और अन्य संरचनाओं की निगरानी, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस और जियो-टेक्निकल मॉनिटरिंग जैसे क्षेत्रों में उपयोगी हो सकती है। इस तकनीक के आविष्कारक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमितेश कुमार व रिसर्च स्कॉलर रंधीर कुमार साह हैं। पेटेंट भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने आईआईटी आईएसएम धनबाद को प्रदान किया है。

पेटेंट विवरण डॉ. अमितेश कुमार ने कहा इस पेटेंट के लिए आवेदन 10 फरवरी 2025 को किया गया था। 19 अगस्त 2026 को पेटेंट प्रदान किया गया। यह पेटेंट आव...