धनबाद, अक्टूबर 24 -- धनबाद। आईआईटी धनबाद के मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग विभाग के रिसर्च स्कॉलर बिस्वजीत बेरा को प्रतिष्ठित जेएसटी लोटस फेलोशिप 2026 के एस्पायर कैटेगरी के तहत चुना गया है। इस फेलोशिप के जरिए उन्हें जापान में इंटरनेशनल रिसर्च का अवसर मिलेगा। फेलोशिप के तहत बिस्वजीत बेरा जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ ओसाका में रिसर्च करेंगे। इस दौरान आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुधाकर कुमावत भारतीय पक्ष से उनके सुपरवाइजर होंगे। इस पहल का उद्देश्य भारत और जापान के संस्थानों के बीच ज्वाइंट रिसर्च, एकेडमिक एक्सचेंज और वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- आईआईटी के रिसर्च स्कॉलर को जापान की फेलोशिप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...