आईआईटी धनबाद के पूर्ववर्ती छात्र डॉ अंजनी बने डब्ल्यूसीएल निदेशक
धनबाद, अक्टूबर 1 -- धनबाद। आईआईटी धनबाद के पूर्ववर्ती छात्र डॉ अंजनी कुमार वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के डायरेक्टर (टेक्निकल-प्रोजेक्ट्स एंड प्लानिंग) बने हैं। डॉ अंजनी कुमार ने 1988 से 1992 के दौरान आईएसएम से बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उसके बाद एनवायरनमेंटल साइंस में पीएचडी की। डॉ कुमार ने अप्रैल 1993 में सीआईएल से अपने कॅरियर की शुरुआत की। उन्होंने बीसीसीएल में कई पदों पर काम किया। आईआईटी डायरेक्टर प्रो सुकुमार मिश्रा ने कहा डॉ कुमार की उपलब्धि पर हमें गर्व है। संस्थान के शिक्षकों व छात्रों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.