धनबाद, जुलाई 24 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के दो युवा प्रोफेसरों डॉ अजय भंडारी और डॉ अंतरिप पोद्दार का चयन प्रतिष्ठित आईएनएई (इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग) यंग इंजीनियर अवार्ड 2026 के लिए हुआ है। यह सम्मान इंजीनियरिंग अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास, नवाचार और डिजाइन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले युवा इंजीनियरों को प्रदान किया जाता है। इस उपलब्धि पर आईआईटी धनबाद के शिक्षकों व छात्रों ने खुशी जताई है।

युवाओं को प्रेरित करने वाली उपलब्धियां यंग इंजीनियर अवार्ड के तहत चयनित इंजीनियरों को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र तथा आईएनएई यंग एसोसिएट के रूप में भी सम्मानित किया जाता है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजय भंडारी का शोध कार्य बायो-फ्लूड मैकेनिक्स, इमेज आधारित न्यूमेरिकल मॉडलिंग, पेशेंट-स्पेस...