धनबाद, जून 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददता। आईआईटी आईएसएम की टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब टैक्समिन फाउंडेशन व द आर्कटिक यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्वे के बीच एमओयू हुआ। यह पहल नॉर्वे सरकार के वित्तपोषित सस्टेनेबल एजुकेशन, एक्सचेंज एंड रिसर्च परियोजना के तहत हुई है।

सहयोग के क्षेत्र एमओयू के तहत दोनों संस्थान शोध, नवाचार, तकनीक विकास, उद्यमिता, क्षमता निर्माण तथा छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान के क्षेत्र में कार्य करेंगे। सहयोग के प्रमुख क्षेत्र सतत खनन, क्रिटिकल मिनरल्स, उन्नत प्रौद्योगिकी, नवाचार पारिस्थितिक तंत्र व आर्कटिक क्षेत्र से जुड़े शोध होंगे। 32 छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय मोबिलिटी अवसरों पर चर्चा हुई। इससे छात्रों को वैश्विक स्तर पर सीखने, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के साथ काम करने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सस्टेनेबिलिटी, डिज...