आईआईटी धनबाद की तकनीक से अब बैट्री नहीं होगी ज्यादा गर्म
धनबाद, नवम्बर 7 -- इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली लिथियम आयन बैट्रिरयों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और बेहतर प्रदर्शन वाला बनाने की दिशा में आईआईटी धनबाद की रिसर्च टीम को बड़ी सफलता मिली है। संस्थान की विकसित बैट्रियों की गर्मी नियंत्रित करने वाली नई तकनीक को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने पेटेंट जारी किया है। चालन और संवहन के संयुक्त उपयोग से लिथियम आयन बैट्री समूह के लिए वायु आधारित ताप प्रबंधन प्रणाली नामक इस आविष्कार को पेटेंट संख्या 608403 प्रदान की गई है। 4 नवंबर 2026 को पेटेंट प्रदान किया गया। शोध दल में शोधार्थी रामबाबू गुप्ता, देवेश कुमार, राहुल रंजन और यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ तन्मय दत्ता शामिल हैं।
बैट्री की गर्मी और क्षमता पर असर गर्मी से प्रभावित होती है बैट्री की क्षमता इलेक्ट्रिक वाहनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.