आईआईटी धनबाद : सीड बॉल वर्कशॉप और थंब इम्प्रेशन अभियान
धनबाद, जुलाई 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी धनबाद के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर ने वन महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। सीड बॉल मेकिंग वर्कशॉप तथा वन थंबप्रिंट, वन लीफ, वन प्लेज, वन एक्शन, काउंटलेस इम्पैक्ट्स थीम पर थंब इम्प्रेशन अभियान आयोजित किया गया। वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों ने मिट्टी, कम्पोस्ट और देशी पौधों के बीजों की मदद से सीड बॉल तैयार किए। इस गतिविधि के माध्यम से उन्हें बीज संरक्षण, स्थानीय पौधों को बढ़ावा देने और प्राकृतिक तरीके से हरित क्षेत्र विकसित करने की जानकारी दी गई। थंब इम्प्रेशन अभियान में प्रतिभागियों ने अपने अंगूठे की छाप देकर पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली अपनाने और प्रकृति की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रो. सुकुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.