धनबाद, फरवरी 27 -- आईआईटी धनबाद में गुरुवार को तेल एवं गैस उद्योग में एआई/एमएल के अनुप्रयोग विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। विशेषज्ञों ने पेट्रोलियम क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) की परिवर्तनकारी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने एआई और एमएल के विकासक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शुरुआती संशय के दौर से निकल कर आज ये तकनीकें डेटा आधारित पुनर्जागरण के केंद्र में हैं। आईओटी से उत्पन्न हो रहे विशाल डेटा ने जहां नए अवसर प्रदान किए हैं, वहीं डेटा गुणवत्ता, अनिश्चितता और समन्वय जैसी चुनौतियां भी सामने रखी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंजीनियरों को विश्लेषणात्मक निष्कर्षों की जिम्मेदारीपूर्वक व्याख्या कर कच्चे डेटा को सार्थक अंतर्दृष्टि में बदलना होगा ताकि तेल एवं गैस जैसे...