धनबाद, जुलाई 27 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद के प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) बिलासपुर के अधिकारियों के लिए पांच दिनी प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में खनन परियोजनाओं के सफल संचालन के लिए बेहतर प्रोजेक्ट प्लानिंग, वित्तीय प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों का उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिमुलेशन सॉफ्टवेयर और डेटा आधारित निर्णय लेने की क्षमता से परियोजनाओं को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और टिकाऊ बनाया जा सकता है। मौके पर प्रो. केका ओझा डीन (कंटीन्यूइंग एजुकेशन एंड आउटरीच), प्रो. धीरज कुमार खनन अभियांत्रिकी विभाग, प्रो. जेके पटनायक, प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. नीलाद्रि दास समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ऐसे ग्रेजुएट्स की जरूरत, जो ...