आईआईटी दिल्ली से शोध कर शहर की बहू राधिका ने बढ़ाया जिले का गौरव
हाथरस, जून 6 -- हाथरस। शहर की बहू राधिका गोयल ने फाइनेंस एवं बैंकिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध कर हाथरस का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) से 'इम्पैक्ट ऑफ फिनटेक ऑन बैंक परफॉर्मेंस' विषय पर शोध कार्य पूरा करउपलब्धि हासिल की है। राधिका गोयल शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी रंग कारोबारी देवेन्द्र गोयल की पुत्रवधू हैं। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही फिनटेक सेवाओं और उनके प्रभाव पर गहन अध्ययन किया। उनके शोध में आधुनिक तकनीक के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं की कार्य क्षमता, ग्राहकों की पहुंच और वित्तीय प्रदर्शन पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण किया गया। राधिका की इस उपलब्धि से परिवार और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.