नई दिल्ली, अगस्त 4 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक निजी प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत आईआईटी दिल्ली परिसर में टेक्नोलॉजी हब स्थापित किया जाएगा, जो अगले तीन वर्षों तक अनुसंधान, प्रशिक्षण और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा।

प्रौद्योगिकी हब का उद्देश्य आईआईटी दिल्ली के अनुसार, इस हब के माध्यम से छात्रों, शोधार्थियों और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों को एआई और साइबर सुरक्षा से संबंधित अत्याधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण, अनुसंधान परियोजनाओं और ज्ञान साझा करने के अवसर मिलेंगे। हब का उद्देश्य देश में डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करना, उभरते साइबर खतरों से न...