नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रयोगशाला सहायक विकसित किया है जो वैज्ञानिकों की तरह वास्तविक प्रयोग करने में मदद कर सकता है। इस एआई एजेंट का नाम आर्टिफिशियली इंटेलिजेंट लैब असिस्टेंट (एआईएलए) रखा गया है। इस तकनीक को डेनमार्क और जर्मनी के वैज्ञानिकों के सहयोग से विकसित किया गया है। शोध के नतीजे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुए हैं। यह शोध के तरीके को खुद डिजाइन करने में सक्षम है।अब तक अधिकतर एआई सिस्टम केवल लिखने, सवालों के जवाब देने या डेटा का विश्लेषण करने तक सीमित थे। लेकिन आइला इससे एक कदम आगे है। यह प्रयोगशाला में मौजूद वैज्ञानिक उपकरणों को कंप्यूटर के माध्यम से नियंत्रित कर सकता है, प्रयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.