नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी के भारत मंडपम में हाल में ही आयोजित हुए भारत टेक्स 2026 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) के टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग विभाग ने तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विभाग के तीन शोध आधारित नवाचार 'संरचना 2026 : प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड डिजाइन हैकाथॉन' में देश के शीर्ष तीन नए विचारों में शामिल किए गए हैं।

हैकाथॉन का आयोजन यह हैकाथॉन टीबीडी कैंपस ने वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के तहत आयोजित किया था। इसमें देशभर से 700 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और 31 प्रतिभागी अंतिम चरण में पहुंचे। आईआईटी दिल्ली के तीनों नवाचार प्रो. हारुन वेंकटेशन के मार्गदर्शन में विकसित किए गए हैं।

नवाचारों की विवरण पहला नवाचार 'बैकसे...