नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) ने वैश्विक स्तर पर शोध सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी भारत और यूके के बीच अनुसंधान सहयोग को नई दिशा देगी।इस समझौते के तहत दोनों संस्थान फैकल्टी के बीच सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान और संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देंगे। खासतौर पर क्वांटम टेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों पर फोकस रहेगा।एमओयू पर यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल की ओर से प्रो-वाइस-चांसलर प्रोफेसर तारिक अली और आईआईटी दिल्ली की ओर से डीन इंटरनेशनल रिलेशंस प्रोफेसर अनिल वर्मा ने हस्ताक्षर किए। प्रोफेसर अनिल वर्मा ने कहा कि वैश्व...