नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने वैश्विक स्तर पर शोध सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। यह साझेदारी भारत और यूके के बीच अनुसंधान सहयोग को नई दिशा देगी। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान फैकल्टी के बीच सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान और संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देंगे। खासतौर पर क्वांटम टेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों पर फोकस रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...