देवरिया, मार्च 24 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज क्षेत्र के मानू बरवां गांव के मूल निवासी एवं उपनगर के वार्ड नम्बर सात सुगही निवासी प्रतिभाशाली छात्र मनीष यादव ने वर्ष 2026 में आयोजित आईआईटी जैम एमएस परीक्षा में 155 रैंक प्राप्त किया है। मनीष की इस सफलता पर सेंट जेवियर्स स्कूल में समारोह का आयोजन कर प्रधानाचार्य वी के शुक्ल ने मनीष को माला पहनाकर, शॉल व स्मृतिचिन्ह भेंट कर तथा मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया।मनीष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 4 से 10 तक सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर से प्राप्त की। वर्ष 2017 में उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा 100 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर अपनी मेधा का परिचय दिया। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा हासिल की। इस उपलब्धि पर मनीष यादव के पिता रमेश यादव तथा माता कुश्मीरा यादव, उनक...