आईआईटी जैम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। उदय प्रताप इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने आईआईटी जैम परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र अमन वर्मा ने ऑल इंडिया स्तर पर 24वीं रैंक तथा शिवम पटेल ने 75वीं रैंक हासिल की है। दोनों छात्रों की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। अमन वर्मा ने वर्ष 2023 में इंटरमीडिएट परीक्षा 88 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। उन्होंने गेट परीक्षा में भी 19वीं रैंक प्राप्त की है। अब वे आईआईटी बॉम्बे से एमएससी स्टैटिस्टिक्स की पढ़ाई करेंगे। वहीं शिवम पटेल ने वर्ष 2023 में 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वे भी आईआईटी जैम के माध्यम से आईआईटी बॉम्बे में गणित से एमएससी करेंगे। प्रो. मनोज कुमार सिंह ने दोनों छात्रों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.