चम्पावत, मार्च 21 -- चम्पावत। छतार चम्पावत निवासी गार्गी जोशी का गणित विषय के लिए आईआईटी जैम में चयन हुआ है। गार्गी अब आईआईटी से गणित की परा स्नातक की पढ़ाई करेंगी। गार्गी वर्तमान में डीयू के दौलत राम कॉलेज में गणित ऑनर्स में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। गार्गी के पिता हिमांशु जोशी पशुपालन विभाग में क्षेत्र प्रसार अधिकारी और माता जया जोशी गृहणी हैं। गार्गी की प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल चम्पावत और माध्यमिक शिक्षा होली विजडम स्कूल मानेश्वर से हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...