जमुई, मार्च 21 -- बरहट, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय गुगुलडीह के होनहार छात्र अमन कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित आई आई टी जैम परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अमन ने इस कठिन परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 322वीं रैंक प्राप्त की है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचने की उनकी उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। अमन की इस सफलता पर विद्यालय परिसर में करियर गाइडेंस कार्यक्त्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष दुबे ने अमन को मिठाई खिलाकर एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आईआईटी जैम मास्टर ऑफ साइंस सहित विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएशन विज्ञान पाठ्यक्त्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित एक अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.