शामली, जून 2 -- शामली। आईआईटी-जेईई एडवांस 2026 के घोषित परिणाम में शहर के सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के छात्र अर्थव शर्मा ने जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 2852वीं रैंक, राधव तायल ने 3604वीं रैंक तथा दिव्य गर्ग ने 4121वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। इन शानदार रैंकों के आधार पर विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी एवं अन्य उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व इसी वर्ष आयोजित जेईई मेन परीक्षा में भी विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड 2026 में जीजीपीएस के विद्यार्थियों क...