धनबाद, मार्च 26 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद कैंपस में स्टूडेंट जिमखाना के चुनाव की सरगर्मी प्रतिदिन बढ़ रही है। 31 स्टूडेंट सीनेटर के पद के लिए विभिन्न कोर्स के 56 छात्र-छात्राएं चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। उम्मीदवारों ने समर्थकों संग जीत को लेकर रणनीति को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। संस्थान चुनाव समिति की ओर से 26 व 27 अप्रैल को कैंपस में निर्धारित जगहों पर उम्मीदवारों को कैंपेन करने के लिए टाइम स्लॉट जारी कर दिया गया है। लाइब्रेरी बिल्डिंग व ओल्ड लेक्चरर हॉल कॉम्पलेक्स के निकट उम्मीदवार दोनों दिन निर्धारित समय पर छात्रों को संबोधित कर कैंपेन करेंगे। बताते चलें कि 28 मार्च को होने वाले स्टूडेंट जिमखाना चुनाव में 5231 छात्र-छात्राएं वोट करेंगे। वोटर छात्र-छात्राओं को छह ग्रुप में बांटा गया है।चुनाव प्रचार के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.