नवादा, मई 23 -- आईआईटी रूड़की के छात्र धर्मराज की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मृतक के पिता हेमंत राज कुमार के आवेदन पर थाली थाने में 21 मई को दर्ज कांड संख्या-98/26 में मृतक के दोनों दोस्तों को आरोपित किया गया है। आरोपितों में महानंदपुर के जितेन्द्र कुमार का पुत्र अमित कुमार व अंधरबारी के संतोष कुमार का पुत्र अनन्त कुमार शामिल हैं। पिता का आरोप है कि साजिश के तहत उनके पुत्र की हत्या कर दी गयी। मामला थाली थाना क्षेत्र के अमझर कुंड से मिले युवक धर्मराज के शव से जुड़ा है। धर्मराज का शव 20 मई की देर शाम कुंड से गोताखोरों द्वारा बरामद किया गया था। वह 19 मई को नहाने के दौरान लापता हो गया था। मृतक 18 वर्षीय धर्मराज कुमार उर्फ बिशु वारिसलीगंज के बेलधा गांव के हेमंत राज कुमार का पुत्र था। वह आईआईटी रूड़की में द्वितीय वर्ष का छ...