रुडकी, फरवरी 16 -- आईआईटी के लापता छात्र आशीष शुक्ला की तलाश में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। गंगनहर के तेज बहाव में लापता हुए छात्र को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को अब और व्यापक स्तर पर शुरू किया गया है। पहली बार किसी छात्र को तलाशने के लिए इतनी सारी फोर्स गंगनहर में उतरी है। वर्तमान में जल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा राहत और स्थानीय पुलिस के 100 से ज्यादा जवान गंगनहर के अलग-अलग घाटों और क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...