कानपुर, जुलाई 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में सस्पेंड किए गए सीओ मोहसिन खान की तैनाती साइबर क्राइम हेडक्वार्टर में कर दी गई है। सीओ के खिलाफ 13 दिसंबर 2024 को आईआईटी स्कॉलर ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद मोहसिन को कानपुर से हटाकर लखनऊ हेडक्वार्टर से अटैच कर दिया गया। उसके बाद से मोहसिन डीजी ऑफिस से अटैच थे। 2 जुलाई को जारी 125 सीओ की ट्रांसफर लिस्ट में मोहसिन का नाम भी शामिल है। कानपुर में तैनात सीओ जीआरपी दुष्यंत कुमार सिंह को सीओ हाथरस बनाया गया है जबकि सीओ मनोज कुमार सिंह को अयोध्या भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: जनपद को मिले एक सीओ, पांच का जोन बदला सीओ एलआईयू संजय कुमार राय को चंदौली भेजा गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दुष्कर्म के आरोपी मोहसिन के परिजन उच्च पदों पर ...