वाराणसी, जुलाई 7 -- वाराणसी, संवाददाता। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में मंगलवार को बीएचयू आईआईटी की छात्रा से गैंगरेप के मामले में सुनवाई हुई। गवाह के रूप में उपस्थित विवेचक शिवकांत मिश्र से आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल के अधिवक्ता अजय सिंह ने जिरह की। मामले में अगली सुनवाई नौ जुलाई को होगी। गैंगरेप मामले में आरोपी आनंद के अधिवक्ता गुरुवार (दो जुलाई) को जिरह पूरी कर चुके हैं। विवेचक से मंगलवार को जिरह के दौरान एडीजीसी मनोज गुप्त और बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, कुंदन सिंह और संजीव चौबे मौजूद रहे। बता दें कि बीएचयू परिसर में दो नवंबर, 2023 की देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने आईआईटी छात्रा से गैंगरेप किया था। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: छेड़खानी का आरोपित दोषी करार, 21 को होगी सजा इसमें बृज एनक्ले...