आईआईटी गांधीनगर के प्रशिक्षण से लौटीं एसआरजी विज्ञान बबीता मेहरोत्रा
मुरादाबाद, मई 25 -- आईआईटी के क्रिएटिव सेंटर फॉर लर्निंग (सीसीएल) में आयोजित तीन दिवसीय नवाचारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटकर जनपद मुरादाबाद की एसआरजी विज्ञान बबीता मेहरोत्रा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह सीसीएल की रसायन विज्ञान एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य हैं तथा संस्थान प्रत्येक वर्ष विज्ञान शिक्षा को रोचक और प्रयोगात्मक बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रशिक्षण में भारत के विभिन्न राज्यों से आए 60 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान इंडिकेटर ड्रॉपलेट आर्ट, इंडिकेटर प्रोफाइल, साबुन एवं हर्बल साबुन निर्माण, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, वोल्टाइक सेल, डेनियल सेल, फ्यूल सेल, साइनोटाइप, एंथो टाइप और फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों को हैंड्स-ऑन एक्टिविटी के माध्यम से सिखाया गया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.