आईआईटी खोलेगा देश का पहला AI स्कूल, लगेंगे 35 करोड़ रु, कोर्स कब से, कौन ले सकेगा दाखिला
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- आईआईटी खड़गपुर देश का पहला ऐसा एआई स्कूल खोलने जा रहा है। इस पर 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह स्कूल फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर केंद्रित होगा। इसके लिए संस्थान ने अपने पूर्व छात्र विनोद गुप्ता तथा आईआईटी खड़गपुर फाउंडेशन अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस स्कूल का नाम बेंजामिन गुप्ता स्कूल ऑफ फिजिकल AI रखा गया है। इस स्कूल को खोलने का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को केवल डेटा आधारित एल्गोरिदम और डिजिटल एप्लिकेशन से आगे ले जाकर ऐसे सिस्टम की ओर बढ़ाना है जो असल दुनिया को समझ सकें, उसके बारे में अनुमान लगा सकें और उसके साथ बातचीत कर सकें। यह स्कूल फिजिक्स पर आधारित इंटेलिजेंस पर फोकस करेगा जिसमें AI को इंजीनियरिंग, विज्ञान, चिकित्सा, जैविक प्रणालियों और वास्तविक दुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.