रांची, फरवरी 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के विद्यार्थियों ने आईआईटी खड़गपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सम्मेलन में कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुजम्मिल अंसारी (बायोटेक्नोलॉजी), शीतल उरांव और आकांक्षा अंशु (बॉटनी विभाग) ने शोध पोस्टर प्रस्तुत किए, जबकि दीप शिखा कुमारी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुईं। विशेष उपलब्धि के रूप में मुजम्मिल, शीतल और आकांक्षा के शोध सार सम्मेलन की आधिकारिक पुस्तिका में प्रकाशित किए गए हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.