आईआईटी कैंपस में साइकिल व ई-वाहनों का उपयोग शुरू
धनबाद, मई 16 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद ने ईंधन बचत के लिए कैंपस के अंदर प्रयास शुरू कर दिया है। निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संस्थान की स्थायी समिति की 38वीं बैठक में इससे संबंधित निर्णय लिया गया। निदेशक ने शिक्षकों समेत अन्य को जारी संदेश में कहा है कि पेट्रोल/ डीजल वाहनों का उपयोग करने से बचें। संस्थान के ई-रिक्शा/ई-कार्ट का उपयोग कर सकते हैं, जो नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे। बाहर से आने वाले कर्मचारियों को मुख्य द्वार तक यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यदि आप अपनी बाइक/स्कूटी से आ रहे हैं तो मुख्य द्वार की पार्किंग में पार्क करें। कैंपस में मुख्य द्वार से अपने-अपने कार्यालयों तक उपलब्धता के आधार पर ई-रिक्शा ले सकते हैं। साइकिल/निजी ई-स्कूटर/ई-कार का अधिक से अधिक उपयोग करें। यह दूसरों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.